Explore

Search

September 7, 2026 9:20 am

बिलासपुर में ‘संगठन सृजन अभियान’ कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा: रविंद्र सिंह

बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड से लेकर शहर, जिला, प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का यह प्रयास सराहनीय है। इसके सकारात्मक परिणाम आगामी चुनावों में निश्चित रूप से देखने को मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक वार्ड में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 में अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं पर्यवेक्षक पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिवा मिश्रा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष शिवा मुदलियार, चंद्रहास शर्मा, शहर महामंत्री प्रशांत पांडेय सहित संगीत मोईत्रा, हेरि डेनियल, संजय दवे, संजीव परिहार, राहुल दुबे, विजय तिवारी, राम प्रकाश केशरवानी, योगेश पिल्ले, कल्पना शेन्डे, गुड्डू चंदेल, संदीप मिश्रा, गुलशन सिंह, राजेश साहू, छोटू बर्थडे, गुड्डू पाठक, केशव गोरख, अदिति वर्मा, राकेश केसरी, हनु शर्मा, अजय गोस्वामी, उदय गंगवानी, जावेद खान, ऋषि पटेल, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS