Explore

Search

September 9, 2026 4:25 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर,14 अप्रैल को डॉ. नरेंद्र जाधव का व्याख्यान

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस गरिमामयी अवसर पर देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री, लेखक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. नरेंद्र जाधव के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर सहित शैक्षणिक जगत में उत्सुकता देखी जा रही है।

मंगलवार, 14 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:00 बजे गालिब सभागार में डॉ. नरेंद्र जाधव का व्याख्यान आयोजित होगा। वे ‘समकालीन भारत और डॉ. आंबेडकर के आर्थिक विचार’ विषय पर अपना विशेष व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा करेंगी।

मुख्य आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के सभागार को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। डॉ. नरेंद्र जाधव न केवल एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं, बल्कि डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षपूर्ण सफर को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले महत्वपूर्ण हस्ताक्षर भी माने जाते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS