Explore

Search

April 6, 2026 12:50 am

कोकराझार से चिरांग तक सक्रिय प्रचार, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

कोकराझार-चिरांग असम।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोकराझार और चिरांग जिलों में सक्रिय प्रचार अभियान चलाते हुए एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क तेज किया। उनके दौरे के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल को मजबूती मिलती दिखाई दी।

कोकराझार जिले के गोसाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा शक्तिकेंद्र में श्री साहू ने एनडीए प्रत्याशी सबराम बसुमतारी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा।

इसके पश्चात चिरांग जिले के सिडली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री साहू ने एनडीए प्रत्याशी श्री पनिराम ब्रह्मा के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है तथा कार्यकर्ता और समर्थक आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति और उत्साह को देखते हुए श्री साहू ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता इस बार एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति निरंतर कार्यरत है, और यही कारण है कि जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज हुए प्रचार अभियान से चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS