Explore

Search

July 6, 2026 5:27 am

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा: बिलासपुर पुलिस का प्रहार, 2 आरोपी दबोचे, नगदी सहित सामान जब्त

बिलासपुर, 05 अप्रैल 2026।आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय हुए सट्टा कारोबार पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया।

जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 4 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं।

सूचना मिलते ही एसीसीयू एवं सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पवार (32 वर्ष), निवासी जरहाभाठा और कमल पंजवानी (30 वर्ष), निवासी चकरभाठा कैंप के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन (CG-10 AJ-8770) तथा 1 लाख 48 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए हैं।

दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि आईपीएल सीजन के दौरान सट्टा कारोबार पर नजर रखते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS