Explore

Search

April 5, 2026 10:00 pm

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना छावनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल (26 वर्ष) निवासी बसंत टॉकीज के पीछे, कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले तथा आरक्षक महताब अहम और नितिन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS