Explore

Search

July 4, 2026 5:12 am

हनुमान जन्मोत्सव पर आरती पश्चात प्रसाद वितरण, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के पीजीबीटी कॉलेज के सामने स्थित सीताराम हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से भगवान हनुमान की आराधना की। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर सहित रिंकू परिहार, प्रशांत पांडे, कमलेश सिंह परिहार, बबलू केसरवानी, विजय अग्निहोत्री, गब्बी परिहार, गुड्डू चंदेल, विवेक मिश्रा, राजेश साहू, श्रेष्ठ परिहार, कुणाल शर्मा, पिंटू सलूजा, अभिजीत परिहार, दीपराज, शुभराज परिहार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS