
“एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा ड्रिंक एंड ड्राइव की बढ़ती घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय ,जरूरत है लोग स्वयं जिम्मेदारी निभाएं और सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करें ,जिंदगी अनमोल है इसे जोखिम में न डालें”
बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल चला रहा युवक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
लगातार सामने आ रहे ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले

शहर में हाल के दिनों में ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़े हादसों में वृद्धि देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, नशे की स्थिति में वाहन चलाने से प्रतिक्रिया समय कम हो जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
पुलिस चला रही विशेष अभियान
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों को स्वयं भी जिम्मेदारी समझनी होगी, क्योंकि यह केवल नियम उल्लंघन नहीं, बल्कि जान का जोखिम है।
जागरूकता के प्रयास जारी
पुलिस व प्रशासन द्वारा नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं शॉर्ट फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा वर्ग में लापरवाही चिंता का विषय
जागरूकता और कार्रवाई के बावजूद युवाओं में ड्रिंक एंड ड्राइव की प्रवृत्ति पूरी तरह नहीं थम पा रही है। सामाजिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या के समाधान के लिए परिवार और समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।
सावधानी ही बचाव
नशे की हालत में वाहन न चलाएं आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक साधन का उपयोग करें मित्रों और परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करें
प्रधान संपादक


