Explore

Search

April 1, 2026 3:54 pm

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026:कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन रोमांच चरम पर, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर, 30 मार्च 2026।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक दांव-पेंच अपनाए और जीत के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग के परिणाम

कड़े मुकाबलों के बीच महिला सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 53 किलोग्राम भारवर्ग में झारखंड की नेहा ओरांव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। असम की प्रतिमा खाखलरी को रजत, जबकि असम की मैनारी खाखलरी और मिजोरम की लालवेनहीमी को कांस्य पदक मिला। 76 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक की मनीषा जुवाव सिद्दी ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की मुस्कान को रजत तथा मिजोरम की लालहमंगहिसंगी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

पुरुष वर्ग के मुकाबले

पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए ग्रीको रोमन 60 किलोग्राम में कर्नाटक के रोहन एम दोद्दामनी ने स्वर्ण, राजस्थान के दिनेश सोलंकी ने रजत और मेघालय के झु पा यू झु नोंगतडु ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम में जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के मोहित कुमार ने रजत और जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद वसीम चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के पीयूष गुज्जर ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर के रियाज़ हुसैन ने रजत और हिमाचल प्रदेश के टेकचंद ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम में बिहार के मुलायम खरवार ने स्वर्ण, राजस्थान के राकेश कुमार मीना ने रजत और कर्नाटक के कैम्पानगौड़ा वी केम्प्पणवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा का स्तर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे आगामी मुकाबलों को लेकर भी खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS