Explore

Search

March 29, 2026 6:27 pm

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 86 किग्रा भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले को स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप रजत विजेता

रायपुर, 29 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत महिला वर्ग की 86 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के खेल मैदान में किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 82 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे मुकाबले के दौरान उनका प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा।

छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 55 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 71 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 121 किलोग्राम दर्ज किया। वहीं, असम की बिटुपुना देओरी ने 118 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

अन्य प्रतिभागियों में असम की लिंडा 114 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। त्रिपुरा की सुमी मोग (77 किलोग्राम) और आंध्र प्रदेश की जेसी रानी (61 किलोग्राम) क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजन को जीवंत बनाए रखा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS