Explore

Search

August 13, 2026 12:38 am

छत्तीसगढ़ शासन का आदेश: रजत बंसल को आयुक्त जनसंपर्क के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी,रवि मित्तल पीएमओ के लिए रिलीव

नवा रायपुर, 26 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस रजत बंसल 2012 बैच को महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि श्री बंसल, जो वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें निम्नलिखित अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

• आयुक्त, जनसंपर्क

• मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद

• संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म

• प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार की गई है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर किए गए हैं।

प्रशासनिक दृष्टि से यह नियुक्ति राज्य शासन के जनसंपर्क, खनन एवं मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के बीच बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई मानी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS