Explore

Search

May 10, 2026 10:21 pm

बिलासपुर से 1008 रामभक्तों का भव्य जत्था अयोध्या के लिए रवाना

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बिलासपुर एक बार फिर राममय हो उठा, जब बुधवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस मैदान से 1008 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति भाव के बीच 25 एसी बसों व 10 कारों में सवार श्रद्धालु दोपहर लगभग एक बजे यात्रा पर निकले।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को विधिवत रवाना किया।

यात्रा का शुभारंभ विशेष रूप से पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा को बस की पहली सीट पर विराजित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद यात्रियों को पटका, आईडी कार्ड, प्रसाद, भोजन एवं जल वितरित किया गया।

भक्ति और अनुशासन का संगम

सुबह से ही पुलिस मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवा वेशभूषा, तिलक और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के दौरान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान

यात्रा के लिए हर बस में एक टीम लीडर और पांच स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा

• एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ

• सुरक्षा दल और कंट्रोल टीम

• भोजन, पानी और आवश्यक सामग्री

• लाइव लोकेशन मॉनिटरिंग सिस्टम

जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

हनुमान जी बने ‘प्रथम यात्री

आयोजन समिति के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जी की प्रतिमा को प्रथम यात्री के रूप में स्थापित किया गया। मान्यता है कि उनकी उपस्थिति से यात्रा सुरक्षित और सफल रहती है।

अयोध्या में भव्य स्वागत की तैयारी

समिति के सदस्य रौशन सिंह ने बताया कि अयोध्या पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित और श्रद्धामय रहे।

सेवा भाव के साथ तीसरी बार संयोजन

यात्रा संयोजक प्रवीण झा लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा और श्रद्धा का संगम बताते हुए कहा कि हर यात्री की सुरक्षा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है।इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा,जिनकी मेहनत से यह यात्रा अनुशासित और सफलतापूर्वक प्रारंभ हो सकी।

इनका रहा सहयोग

इस पुण्य यात्रा को लेकर संयोजक प्रवीण झा सहित रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, एके कंठ,ललित पुजारा,त्रिभुवन सिंह, रिंकू मित्रा, हरिशंकर कुशवाहा,चंद्र किशोर प्रसाद,संजय द्विवेदी, सागर साहू,मुकेश झा, दिव्यांश झा,राजीव अग्रवाल,अजीत पंडित, राकेश राय,सन्नी गिरी, जयदीप घोष,सन्नी गिरी,शौलेन्द्र सिंह,माधव सिंह,नितीन श्रीवास्तव,रुपेश कुशवाहा, विक्की राय, हर्ष सिंह, प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अंबिकेश पांडे, ईश्वर यादव, समर्पित जैन, प्रकाश देबनाथ,ऋतिक गिरी, त्रिलोकी तिवारी,सनद पटेल, प्रभात चौधरी का सराहनी योगदान है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS