Explore

Search

March 19, 2026 11:59 pm

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ समापन

सामाजिक, राष्ट्रीय दायित्व का बोध कराते हैं शिविर

वर्धा, 19 मार्च 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का बोध कराते हैं तथा समाज के साथ सहभागिता की भावना को मजबूत बनाते हैं। यह विचार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने व्यक्त किए।

विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. बालाजी चिरडे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विधु खरे दास, डॉ. शिवसिंह बघेल, डॉ. हेमचंद्र ससाने एवं डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान कुलपति द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 13 से 19 मार्च तक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ‘जल ही जीवन’ एवं सड़क सुरक्षा विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। इसी क्रम में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर के शिवाजी द्वार से हुआ, जो पंजाब कॉलोनी होते हुए पुनः परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “जल बचाओ, जीवन बचाओ”, “पानी है तो कल है”, “गति पर नियंत्रण, जीवन का संरक्षण” तथा “सड़क नियम जो अपनाएगा, वही सुरक्षित घर जाएगा” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। बैनर एवं पोस्टरों के जरिए जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश भी व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस से जुड़े सभी अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS