बिलासपुर।साईं बाबा की चरण पादुका शोभा यात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। यह शोभा यात्रा मुख्य मार्ग तोरवा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, गोल बाजार होते हुए अलका एवेन्यू कॉलोनी उसलापुर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभा यात्रा के दौरान देवकीनंदन चौक में साईं बाबा की चरण पादुका का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे मार्ग में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर सहित रामशरण यादव, शिवा मिश्रा, विजय दुबे, सुदेश दुबे, अनिल चंदेल, संजय दुबे, केशव गोरख, प्रशांत पांडेय, संगीत मोइत्रा, बबलू केसरवानी, मुकेश गुप्ता, विक्की नानवानी, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, विमलेश बाजपेई, संतोष चौहान, दिलीप साहू, आकाश दुबे, हरीश चेलकर, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, हनु शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती एवं पुष्पवर्षा कर साईं बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधान संपादक


