बिलासपुर। रंग पंचमी और जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में महाआरती, पुष्प होली और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविंद्र सिंह सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया और महाआरती में भाग लिया। आरती के बाद उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग पंचमी और जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
जन्मदिन के अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने दूरभाष के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा नेता तथा महिला मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे परिसर में धार्मिक व उत्सवी माहौल बना रहा।
प्रधान संपादक


