Explore

Search

July 22, 2026 4:17 am

हिंदी विश्‍वविद्यालय में स्‍नातक कार्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 26 तक बढ़ाई गई

वर्धा, 24 फरवरी 2026 : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 26 फरवरी कर दिया गया है।‌ विद्यार्थी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाकर 26 फरवरी की रात्रि 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इंटरमीडिएट या 2 साल का प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेशनल) परीक्षा के विद्यार्थी भी सीयूईटी यूजी के लिए योग्य हैं।
हिंदी विश्वविद्यालय में वर्ष 2026-27 हेतु चार वर्षीय स्‍नातक कार्यक्रम में भाषा विज्ञान, हिंदी भाषा, संस्कृत भाषा, मराठी भाषा, उर्दू भाषा, अंग्रेजी भाषा, फ्रांसीसी, स्पैनिश, जापानी, चीनी, हिंदी साहित्य, संस्कृत साहित्य, मराठी साहित्य, नाट्यकला शास्त्र, गांधी एवं शांति अध्ययन, दर्शनशास्त्र, हिंदू अध्ययन, जैन अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, दलित एवं जनजातीय अध्ययन, अनुवाद अध्ययन, तुलनात्मक साहित्य, प्रवासन एवं डायस्पोरा अध्ययन, जनसंचार, समाजकार्य, मानवविज्ञान,मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्रबंधन, वाणिज्य, कंप्यूटर अनुप्रयोग, भाषा प्रौद्योगिकी, राजनीति विज्ञान एवं बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स) में पंचवर्षीय स्नातक कार्यक्रम संचालित है। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट https://hindivishwa.org का अवलोकन कर सकते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS