Explore

Search

February 16, 2026 11:31 pm

एसईसीएल मुख्यालय में कंज्यूमर मीट, सीएमडी बोले-गुणवत्ता सर्वोपरि,मांगा उपभोक्ताओ से सुझाव

 निदेशक तकनीकी -संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार “Production with Purity, Dispatch with Quality” के मंत्र को दोहराते हुए कहा उत्पादन प्रक्रिया से लेकर डिस्पैच तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ,उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही एसईसीएल की वास्तविक सफलता

बिलासपुर।एसईसीएल द्वारा बिलासपुर मुख्यालय में कोयला उपभोक्ताओं के साथ कंज्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सीएमडी हरीश दुहन ने की।

कंज्यूमर मीट में निदेशक तकनीकी संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक तकनीकी-परियोजना एवं योजना रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे।

सीएमडी  हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अब गुणवत्ता सर्वोपरि के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी का उद्देश्य केवल अधिक कोयला उत्पादन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त, भरोसेमंद और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से खुले तौर पर सुझाव साझा करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। गुणवत्ता नियंत्रण पारदर्शिता और तकनीकी उन्नयन के माध्यम से उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

निदेशक तकनीकी संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि “Production with Purity, Dispatch with Quality” के मंत्र के अनुरूप उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ता संतुष्टि को एसईसीएल की वास्तविक सफलता बताया।

बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक खनन-विक्रय अजीत चौधरी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

कंज्यूमर मीट के दौरान उपभोक्ताओं ने कोयले के मूल्य की वापसी बैंक गारंटी गुणवत्ता युक्त कोयला आपूर्ति सहित विभिन्न परिचालन विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव रखे। सीएमडी श्री दुहन ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर महाप्रबंधक गुणवत्ता संजीव निगम महाप्रबंधक वित्त श्रीमती रोंटी बसु सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS