एक आरोपी आबकारी एक्ट में, दूसरा वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह द्वारा जिले में चेतना अभियान के अंतर्गत नशामुक्त समाज निर्माण एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना पुलिस द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 को दो अलग-अलग मामलों में कड़ी कार्यवाही की गई।
अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही

चौकी बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमागोहन क्षेत्र में एक व्यक्ति मोटरसायकल से अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर जलसंसाधन रेस्ट हाउस आवासपारा आमागोहन के पास घेराबंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सोमकुमार यादव पिता जयसिंह यादव उम्र 32 वर्षनिवासी आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से दो अलग-अलग जरीकेन में कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब कीमत लगभग 1500 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक CG-10-AF-6542 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 41,500 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
वायरल वीडियो में गुण्डागर्दी करने वाले आरोपी पर प्रहार

इसी क्रम में दिनांक 04.02.2026 को ग्राम भनवारटंक में एक दुकान पर सार्वजनिक रूप से अश्लील गाली-गलौज एवं धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
दिनांक 06.02.2026 को पीड़िता के पुत्र मनोज कुमार नेटी, निवासी भनवारटंक की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच में आरोपी मो. आसिफ खान उर्फ लवि खान, पिता मो. अजहर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमागोहन खोंगसरा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर का कृत्य प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत भी कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी पूर्व में भी मारपीट, बलात्कार एवं अश्लील वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।
बेलगहना प्रभारी हेमंत सिंह का स्पष्ट संदेश
बेलगहना प्रभारी हेमंत सिंह द्वारा दोनों मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध शराब कारोबार एवं किसी भी प्रकार की गुण्डागर्दी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी के साथ सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी प्रआर नरेन्द्र कुमार पात्रे आरक्षक धीरज जायसवाल अंकित जायसवाल एवं ईश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा।
प्रधान संपादक


