Explore

Search

February 20, 2026 9:46 am

स्कूटी सवार ठेकेदार के गले सोने की चैन छीनकर भागे बदमाश

बिलासपुर। उसलापुर थाना क्षेत्र में देर रात झपटमारी की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक्टिवा से घर लौट रहे ठेकेदार को रोककर उसके गले से सोने की चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सकरी क्षेत्र के हाफा में रहने वाले जितेन्द्र दुबे (32) बिजली ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह उसलापुर बाजार से अपनी एक्टिवा से हाफा स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9.30 बजे जब वह श्री विहार उसलापुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में सवार तीन व्यक्ति वहां पहुंचे।तीनों युवक लगभग 35 से 40 वर्ष की उम्र के प्रतीत हो रहे थे और आपस में छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत कर रहे थे। बदमाशों ने पीछे से आकर महाराज, रूक कहकर उन्हें रोका। परिचित समझकर ठेकेदार ने एक्टिवा रोक दी।
इसी दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा एक युवक उतरकर पीड़ित के पास आया और क्या हालचाल है महाराज कहते हुए बात करने लगा। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, आरोपी ने अचानक उसके गले में पहनी सोने की चैन पर झपट्टा मारा और बलपूर्वक चैन तोड़कर हाथ में रख लिया। इसके बाद आरोपी तुरंत अपने दोनों साथियों के साथ पल्सर मोटरसाइकिल में बैठकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि छीनी गई सोने की चैन का वजन करीब 30 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। अब आसपास में पूछताछ कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS