Explore

Search

March 11, 2026 7:51 pm

रायपुर में कमिश्नर प्रणाली का असर साफ दिखा, सघन चेकिंग से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप, साफ संदेश ,या तो कानून के दायरे में रहें या शहर छोड़े

रायपुर। नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला के स्पष्ट निर्देशों के बाद राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान में एडीसीपी राहुल देव शर्मा एसीपी आज़ाद चौक इशू अग्रवाल एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर सहित चार थानों के प्रभारी एवं 50 से अधिक पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस टीम ने आज़ाद चौक, ईदगाह भाटा, लाखे नगर और आश्रम क्षेत्र में व्यापक जांच व सतत निगरानी की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।

लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से कमिश्नर प्रणाली का असर शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है और साफ संदेश है कि या तो कानून के दायरे में रहें या शहर छोड़ने को मजबूर हों।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS