Explore

Search

June 11, 2026 10:56 am

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की मुख्य अतिथियों की सूची

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

दुर्ग जिले में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बस्तर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा सरगुजा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

अन्य जिलों में मंत्री, सांसद एवं विधायक ध्वजारोहण करेंगे। सूची के अनुसार

रायगढ़ में मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, बीजापुर में मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी. चौधरी, कोरबा में मंत्री टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दंतेवाड़ा में मंत्री गजेन्द्र यादव, बालोद में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में मंत्री राजेश अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह बेमेतरा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद विजय बघेल, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक राजेश मुणत तथा सुकमा में विधायक किरण देव ध्वजारोहण करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS