Explore

Search

July 26, 2026 11:16 am

मतदाता गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर 9 बीएलओ सम्मानित

बिलासपुर, 25 नवम्बर 2025।मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 बीएलओ को आज कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित बीएलओ में बिल्हा विधानसभा के बोहरडीह से रेखा शर्मा कोटा विधानसभा के अमने गाँव से त्रिवेणी जायसवाल, बिल्हा क्षेत्र की गंगा महिलांगे मस्तुरी क्षेत्र के पत्थरताल से सरोजनी सिंह बिलासपुर विधानसभा के तारबहार से आशीष निर्मलकर बिल्हा के गोढ़ी से संध्या गेंदले तखतपुर के बघेलकापा से रेणु खाण्डे, मस्तुरी के लिमतरा से धरम श्रीवास तथा तखतपुर के बेलपान से दशमत ध्रुव शामिल हैं।

गहन पुनरीक्षण के दौरान इन बीएलओ ने गणना पत्रक वितरण, पत्रक भरवाने, प्राप्त फॉर्मों का संग्रहण तथा उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि जैसे महत्वपूर्ण कार्य समयबद्ध और दक्षता के साथ पूरा किया।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सटीक और नियमित पुनरीक्षण अत्यंत आवश्यक है। बीएलओ के सतत प्रयास और समर्पण से ही मतदाता सूची में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ के योगदान को विशिष्ट और प्रशंसनीय बताया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS