Explore

Search

August 26, 2026 10:35 am

जिले में धान खरीदी व्यवस्था सुचारू, किसानों ने जताई संतुष्टि

बिलासपुर, 17 नवंबर 2025। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से जारी है। सेंदरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे किसानों ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

ग्राम सेंदरी के किसान भूदेव पटेल ने बताया कि केंद्र में टोकन कटने से लेकर धान तौलने तक की पूरी प्रक्रिया सहज रही। बारदाने की उपलब्धता, कर्मचारियों का सहयोग तथा किसानों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ पहले से सुनिश्चित थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

भूदेव पटेल ने बताया कि वे 8 एकड़ में खेती करते हैं और इस वर्ष 112 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाना किसानों के लिए बड़ा लाभकारी कदम है। इससे उनकी आय में स्थिरता आई है और खेती को आर्थिक मजबूती मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नियमित किस्तें बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को समझकर लिए गए निर्णय अब जमीन पर सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। खेती-किसानी पहले की तुलना में आसान हुई है और कई समस्याओं का समाधान हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में व्यापक इंतज़ाम किए हैं ताकि खरीदी अवधि के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS