Explore

Search

October 23, 2026 10:33 am

सूने मकानों का टूटा ताला, सोने-चांदी के जेवर व नकदी ले गए चोर

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र स्थित एमजी ग्रीन होम्स कालोनी में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को इसका पता तब चला जब पड़ोसी ने मकान मालिक को फोन कर ताले टूटे होने की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



सकरी एमजी ग्रीन होम्स कालोनी में रहने वाली प्रियंका कौशिक गृहणी हैं। वे परिवार सहित शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिरकोना गई थीं। घर में ताला बंद था। रविवार सुबह कॉलोनी के ही उनके पड़ोसी प्रेमलाल शर्मा ने प्रियंका को फोन कर बताया कि उनके घर के बाहर लगा ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही महिला तत्काल परिवार के साथ घर लौटी। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा हुआ है और आलमारी का ताला टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोर सोने की बाली, सोने का लाकेट, सोने का गेहूं दाना, चांदी का सिक्का, पायल, चांदी की कटोरी, गिलास, चम्मच और 20 हजार रुपये नकद समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। इसी दौरान चोरों ने महिला के पड़ोसी के मकान को भी निशाना बनाया। वहां से करीब छह हजार रुपये का सामान पार कर दिया गया। दोनों मकानों में एक ही रात ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले रेकी कर सूने मकानों की पहचान की थी।

नशेड़ियों पर शक, पुलिस जुटा रही जानकारी
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इलाके में सक्रिय नशेड़ी चोरी में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की टीम कॉलोनी के आसपास के संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS