Explore

Search

March 31, 2026 12:38 am

त्योहार पर सूने मकान बने निशाना, चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर और नकदी

बिलासपुर। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दशहरा त्योहार के दौरान चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। एक मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है तो दूसरा कोनी थाना क्षेत्र का। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहली घटना चकरभाठा के नयापारा की है। यहां रहने वाले प्रमोद कुमार कौशिक निजी संस्थान में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह वे अपने परिवार को लेकर गृहग्राम कुंआ दशहरा मनाने गए थे। शुक्रवार की रात जब वे लौटे तो देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है। घबराकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे सोने के कंगन, टाप्स, अंगूठी, चांदी के जेवर और नकदी समेत बर्तन भी गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

इसी तरह दूसरी वारदात कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना में हुई

यहां रहने वाले कमल यादव (46) अपोलो में टेक्नीशियन हैं। शुक्रवार की दोपहर वे घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब पांच बजे वे लौटे तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर में घुसकर देखा तो आलमारी से चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो चुके थे। उन्होंने शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भी अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS