ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से 5000 हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म सौंपे गए, जिनसे आमजन ने आंदोलन के प्रति समर्थन जताया
बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।कांग्रेस के द्वारा आयोजित अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट रतनपुर पहुँचे। इस दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
पायलट के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव भी मंच पर मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने मौजूदा सरकार पर जनमत के साथ धोखा करने और जनता की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें 5000 हस्ताक्षरयुक्त फॉर्म सौंपे गए, जिनसे आमजन ने आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आंदोलन को गाँव-गाँव तक पहुँचाएँ और राहुल गांधी के हाथ मज़बूत करें। कार्यक्रम में रतनपुर और कोटा ब्लॉक के अनेक कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे, जिनमें शीतल जायसवाल आदित्य दीक्षित अरुण त्रिवेदी सुभाष अग्रवाल पुष्पकांत कश्यप अभिषेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल थीं।रतनपुर में हुआ यह आयोजन कांग्रेसजनों के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बन गया।

प्रधान संपादक




