Explore

Search

March 12, 2026 11:18 pm

मुठभेड़ में मारे गए दो माओवादी, सुरक्षा बलों ने शव किया बरामद

बीजापुर. बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए. सुरक्षा बलों ने हथियार सहित 02 माओवादियों के शव बरामद किया है।

जिला बीजापुर के पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच 03.00 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है । मुठभेड़ स्थल से 01 नग .303 रायफल , 01 नग बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए। बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस अभियान के दौरान 17 सितंबर के 03.00 बजे से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादियों के शव एवं 01 नग .303 रायफल, 01 नग बीजीएल लाँचर सहित विस्फोटक एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया ।ऑपरेशन अभी जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS