Explore

Search

August 7, 2026 1:16 pm

नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर

नारायणपुर-दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती पूर्व बस्तर डिवीजन क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान माओवादियों ने बलों पर फायरिंग की जिसके जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान एक महिला माओवादी का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल से .303 रायफल, दो बीजीएल लांचर और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS