Explore

Search

October 22, 2026 7:28 am

ब्यूटी पार्लर में चोरी, 55 हजार के सामान पर हाथ साफ

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तेलीपारा स्थित बजरंग काम्प्लेक्स में संचालित ब्यूटी पार्लर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की शिकायत पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तालापारा में रहने वाली माेनिका हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह बजरंग काम्प्लेक्स स्थित ड्रीम मेक ओवर नाम से ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। 25 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चली गई थी। अगले दिन यानी 26 अगस्त की सुबह जब वह करीब साढ़े 11 बजे पार्लर पहुंची तो ताला टूटा हुआ मिला। संदेह होने पर अंदर जाकर देखा तो अलमारी और काउंटर में रखा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पार्लर में रखे ब्यूटी प्रोडक्ट और मशीनें पार कर दीं। इसमें एक इकोनिक ड्रायर, दो ब्लो ड्रायर, तीन सामान्य ड्रायर, दो एलईडी बल्ब, बॉडी मसाजर, हेड मसाजर, हेयर स्टाइलिंग बॉटल, डी-टेन ओ3 पैक, ट्रिमर मशीन, मिल्क हनी स्क्रब, नारियल तेल, दो स्टीमर मशीन, ब्रिज पीनिंग मशीन, बॉडी लोशन, क्रीम, कैची और अन्य सामान शामिल है। इसके अलावा काउंटर में रखी नगदी भी चोरी हो गई। पीड़िता ने कुल नुकसान करीब 55 हजार रुपये बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका-मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि यह चोरी किसी ऐसे व्यक्ति ने की है जिसे दुकान के खुलने-बंद होने का समय मालूम था। संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS