Explore

Search

September 10, 2026 5:24 pm

जांजगीर में कांग्रेस जनों ने मनाया स्वर्गीय राजीव गांधी जयंती

जांजगीर।आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां शहीद स्मारक में प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी द्वारा देखे गए भारत के नवनिर्माण और विकास के सपनों को साकार करने में पूरी शक्ति से जुटेंगे।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार  प्रदेश कांग्रेस सचिव हर प्रसाद साहू डॉ. परस शर्मा, रफीक सिद्दीकी विवेक सिसोदिया, भगवान दास गढ़वाल शिशिर द्विवेदी संतोष पप्पू शर्मा शत्रुघ्न दास महंत सीमा राजू शर्मा श्रवण सिंह संतोष बबई गढ़वाल रामविलास राठौर अनिल चौरसिया मुस्कान परवीन चंद्र कुमार ओग्रे दीपेंद्र कहरा विजय गढेवाल अतिक कुरैशी कमलेश ताम्रकार और नरसिम्हा यादव सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS