Explore

Search

March 6, 2026 10:19 am

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले किए

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के नौ अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये तबादले तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।

आदेश के अनुसार, वर्ष 2019 बैच के प्रभात कुमार को नारायणपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, 2020 बैच के विकास कुमार को पुलिस मुख्यालय की विशेष आसूचना शाखा में एसपी पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह, पूजा कुमार को पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर बनाया गया है जबकि मयंक गुर्जर को सेनानी, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

संदीप कुमार पटेल को 15वीं वाहिनी छ.स.बल, बीजापुर में सेनानी नियुक्त किया गया है। राजनला स्मृतिक को एसटीएफ, बघेरा (दुर्ग) में पुलिस अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है।

रॉबिन्सन गुरिया को नारायणपुर जिले का एसपी बनाया गया है, जबकि चिराग जैन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले में एएसपी नियुक्त किया गया है। रमेश प्रसाद गुप्ता को 14वीं वाहिनी छ.स.बल, धनोरा (बालोद) का सेनानी बनाया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव डी.एस. धुवे द्वारा जारी किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS