Explore

Search

July 22, 2026 9:19 am

नाबालिग से दुष्कर्म, घर छोड़कर भागी, आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग से युवक ने एक साल पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद वह नाबालिग को आए दिन परेशान करता था। उसकी हरकतों से डरी नाबालिग घर छोड़कर भाग गई। इधर उसके नहीं मिलने पर परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत की। मामला नाबालिग का होने के कारण पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। चार दिन बाद नाबालिग अपने घर आ गई। पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।


कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग 14 जून की सुबह घर में बिना बताए कहीं चली गई। परिजन ने उसे तलाश करने की कोशिश की। इसमें सफलता नहीं मिलने पर उसकी मां ने कोतवाली थाने में शिकायत की। उसने जूना बिलासपुर केंवटपारा में रहने वाले करण रजक(21) पर संदेह व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस की टीम करण और नाबालिग की तलाश में जुट गई। कुछ दिन बाद किशोरी 19 जून को घर लौट आई। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि करीब एक साल पहले करण रात 12 बजे घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इसके बाद से वह लगातार परेशान कर रहा था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS