24 लाख के थे ईनामी,तीनों की हुई पहचान




मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, PLGA बटालियन नम्बर 01 के थे सदस्य



छत्तीसगढ़ बीजापुर। राज्य शासन की नीतियों से प्रभावित होने के साथ ही सुरक्षा बलों द्वारा बनाए जा रहे दबाव के चलते नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इसी कड़ी में 24 माओवादियों ने सरेंडर किया। इसमें 28.50 लाख रूपये के ईनामी 14 माओवादी भी शामिल हैं।

पूर्वी बस्तर डिवीजन परतापुर एरिया कमेटी एवं पश्चिम बस्तर डिवीजन भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM, AOB डिवीजन PLGA सदस्य, PPCM-03, KAMS अध्यक्ष-02, पार्टी सदस्य-03, सेक्शन डिप्टी कमांडर-01, सीएनएम सदस्य-01 कुल 28.50 लाख रूपये के ईनामी 14 माओवादियों सहित कुल 24 माओवादियों का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण।
समर्पण करने वालों में परतापुर एरिया कमेटी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी -एसीएम, पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन के पीएलजीए सदस्य, माड़ डिवीजन प्लाटून नम्बर 32 के पार्टी सदस्य, केएएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार स्कूल के शिक्षक, मिलिशिया कंपनी डिप्टी कमांडर, सीएनएम सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, सावनार, कमकानार, केशकुतुल, चेरली एवं कंचाल आरपीसी के अन्य सदस्य है शामिल।
कैंप का बढ़ता दबाव और विकास कार्य बन रहा कारण

अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है।
संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण।
1 जनवरी 2025 से अब तक 203 माओवादियों ने आत्मसमर्पण

1 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 213 माओवादी गिरफ्तार हुए, 203 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 90 माओवादी मारे गए है।
आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, PLGA बटालियन नम्बर 01 के थे सदस्य

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच 24/04/2024 को कोरागुटटा पहाड़ी एरिया में मारे गये माओवादियों की सुरक्षा बल ने शिनाख्त कर ली है। सुरक्षा बलों की गाेलियों से ढेर हुए तीनों माओवादी PLGA बटालियन नम्बर 01 के सदस्य थे।
सुरक्षा बल ने इनकी पहचान कर ली है। मारे गए तीनों नक्सली ईनामी थे। पुलिस ने इनके सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।
24 लाख के थे ईनामी,तीनों की हुई पहचान
- हुंगी, PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये
- सिन्टु, PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये
- शांति PLGA बटालियन नम्बर 01 की सदस्या, इ्नाम 08.00 लाख रूपये

प्रधान संपादक