Explore

Search

September 9, 2026 12:09 pm

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट

रायपुर, छत्तीसगढ़ | केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज रायपुर में राष्ट्रपति श्रीमती कद्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर हुई, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन पर श्री साहू ने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ मिलकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू विधानसभा परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने कदंब का पौधरोपण किया और विधायकों एवं मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर को अपने घर जैसा बताते हुए प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।

श्री साहू ने राष्ट्रपति महोदया के साथ इस अवसर पर विचारों का आदान-प्रदान किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में प्रेरणा मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS