Explore

Search

November 2, 2026 5:19 am

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, नर्स समेत पांच घायल

बिलासपुर। गनियारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्स और उनकी दो सहेलियों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा क्षेत्र के ग्राम श्रीपारा परसदा निवासी छोटे लाल मरकाम किसान हैं। उनकी बेटी आंचल कुमारी मरकाम गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र में नर्स हैं। रविवार को आंचल अपनी सहेलियों दीप्ती ओरकेरा और जयंती मेश्राम के साथ स्कूटी पर सवार होकर ग्राम नेवरा जा रही थीं।
जब वे गनियारी तहसील के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवतियां सड़क पर गिर पड़ीं और उनके पैरों में चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक को भी कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर जितेंद्र कुमार खुसरो और कृष्ण कुमार राठौर सवार थे। हादसे में कृष्ण कुमार के पैर में गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटी के इलाज के बाद किसान छोटे लाल मरकाम ने घटना की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS