Explore

Search

November 5, 2026 2:25 pm

आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन अफसरों पर कार्रवाई, 15 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने मामला दर्ज कर 15 स्थानों पर छापेमारी की है।

इन अधिकारियों पर कार्रवाई जारी

• श्याम सुंदर सिंह चौहान (तत्कालीन डी.एम.सी., समग्र शिक्षा विभाग, सुकमा)

• अशोक कुमार पटेल (तत्कालीन डी.एफ.ओ., सुकमा)

• आनंद जी सिंह (उपायुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बीजापुर)

15 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी

ब्यूरो की टीमों ने इन अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा और कोण्टा समेत 15 ठिकानों पर तलाशी ली।

अब तक की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नगदी, सोना-चांदी, ज्वेलरी और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। ब्यूरो की टीमें अभी भी जांच में जुटी हुई हैं और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS