Explore

Search

September 5, 2026 12:42 am

कोटा विधायक की कार्यशैली से असंतोष, कांग्रेस को बड़ा झटका

बिलासपुर ।कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी से दूरी बना ली, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने या तो पार्टी छोड़ दी या निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

पार्टी छोड़ने वाले प्रमुख नेता:

1. प्रशांत श्रीवास – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पेंड्रा के अध्यक्ष

2. जय दत्त तिवारी – पेंड्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष

3. अमोल पाठक – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गौरेला के अध्यक्ष

4. इक़बाल सिंह – पूर्व पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष

5. रमेश सूर्या – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा)

6. राकेश जलॉन – पूर्व और वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष (इन्होंने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की)

इन नेताओं के इस्तीफे और पार्टी छोड़ने के फैसले से कोटा विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि विधायक अटल श्रीवास्तव की कार्यशैली से नाराज होकर कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं और कांग्रेस छोड़ने का मन बना रहे हैं।

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि कई निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दूरी बना ली। कोटा विधानसभा में कांग्रेस की यह स्थिति आगामी चुनावों में पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS