Explore

Search

September 4, 2026 7:35 pm

लगातार दूसरी बार क्रॉस कंट्री चैंपियन बना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

हरीश ने व्यक्तिगत स्पर्धा में हासिल किया दूसरा स्थान, विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए चयन

CBN36 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष क्रॉस कंट्री टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57वीं अखिल भारतीय अंतर-रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप-2026 का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। दक्षिण पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हुब्बली, कर्नाटक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के धावकों ने दमदार प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग की विजेता टीम में हरीश, प्रिंस राज यादव, प्रिंस राज मिश्रा, अंकित देसवाल, रवि और दिनेश शामिल रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में हरीश ने दूसरा स्थान, जबकि प्रिंस राज यादव ने पांचवां स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला वर्ग में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया। टीम में मुन्नी देवी, अंजली पटेल, निकिता लांबा, हिमांशी मलिक और शोभा यादव शामिल रहीं।

विश्व रेलवे चैंपियनशिप में दौड़ेंगे हरीश

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के धावक हरीश का चयन विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन रेलवे के लिए दोहरी खुशी का अवसर है।

इस उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुरुष टीम की लगातार दूसरी बार खिताबी जीत से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और रेलवे प्रशासन की ओर से मिल रहे निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS