Explore

Search

September 4, 2026 6:27 pm

32 बंगला चौक में पुलिस की दबिश, अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद, लाइसेंस मांगने पर नहीं दिखा सके कोई वैध दस्तावेज

CBN36 दुर्ग,भिलाईनगर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिलाईनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो पिस्टल कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास कच्चे रास्ते में तीन युवक अवैध पिस्टल और कारतूस लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही भिलाईनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान सूरज ताण्डी (29), निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती, दीपक दास उर्फ सिब्बु (26), निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती और महेश ताण्डी (23), निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल तथा दीपक दास और महेश ताण्डी के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद हुआ। हथियार रखने के संबंध में पुलिस ने आरोपियों से वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

बरामद पिस्टल की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये, जबकि दो कारतूस की कीमत करीब 1 हजार रुपये बताई गई है। कुल 2.01 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास अवैध पिस्टल कहां से पहुंची और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। हथियार के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS