Explore

Search

September 4, 2026 8:30 pm

उसलापुर स्टेशन पहुंचे जीएम, पॉइंट-क्रॉसिंग और सिग्नल प्रणाली की परखी संरक्षा

Cbn36 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को उसलापुर स्टेशन का औचक संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पॉइंट एवं क्रॉसिंग की स्थिति मौके पर परखी। अधिकारियों को रेल परिचालन में संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय आईपीएस कक्ष में सिग्नल प्रणाली की केबल में विद्युत रिसाव की जांच के लिए आधुनिक उपकरण का प्रदर्शन किया गया। पोर्टेबल इंसुलेशन मॉनिटर विद फॉल्ट लोकेटर किट से केबल में लीकेज करंट की सटीक जांच की गई।

खास बात यह है कि इस तकनीक से विद्युत परिपथ को अलग किए बिना अर्थ फॉल्ट की पहचान की जा सकती है। इससे जांच के दौरान ट्रेन परिचालन बाधित नहीं होता। प्रदर्शन में ईएलडी की 110 वोल्ट एसी प्रणाली में कृत्रिम अर्थ फॉल्ट बनाकर उपकरण की क्षमता परखी गई।

जीएम तरुण प्रकाश ने तकनीक को सिग्नल एवं केबल प्रणाली की संरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान के लिए नियमित जांच और निवारक रखरखाव पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने पॉइंट एवं क्रॉसिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यप्रणाली और रखरखाव की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों से संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

जीएम ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक और समय पर निवारक रखरखाव से परिचालन को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सकता है।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS