Explore

Search

September 28, 2026 2:54 am

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान सहित 12 नक्सली ढेर


बीजापुर। जवानों ओर नक्सलियों के बीचफरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी बीजापुर, STF, C-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में 10-12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। जहां नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है।

एएसपी चंद्रकांत ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। कई नक्सलियों के मारे की संभावना बताई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गये है। इनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS