Explore

Search

November 20, 2025 1:29 am

प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। सरकंडा के अशोक नगर स्थित एक मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए नकदी और कीमती जेवर चुरा लिए। यह घटना मकान मालिक खेमलाल वर्मा के ससुराल जाने के दौरान हुई। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन नकाबपोश चोरों को मकान में दाखिल होते और सामान लेकर बाहर निकलते हुए देखा गया।

प्रधान पाठक खेमलाल वर्मा अशोक नगर रघुविहार में रहते हैं और टिकैत पेंड्री के प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। 12 जनवरी की शाम वे अपने मकान में ताला लगाकर ससुराल सीपत दर्राभाठा गए थे। 13 जनवरी की सुबह जब वे वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी से सोने की चेन, चांदी की पायल, एक लैपटॉप और एक लाख रुपये की नकदी गायब थी।



खेमलाल वर्मा ने तुरंत मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया। फुटेज में तीन नकाबपोश लोग रात के समय मकान में घुसते हुए और चोरी के सामान के साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी और सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि चोरों के हुलिए और उनकी गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS