Explore

Search

October 20, 2026 3:53 am

*वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव*

बिलासपुर ।वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा सौंपी गई। रवि शुक्ला पत्रकारिता जगत में अपने लंबे अनुभव और समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं।

रवि शुक्ला संघ में पिछले कई वर्षों तक जिला अध्यक्ष और दो वर्षों तक संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में संघ ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और पत्रकारों के हितों को सशक्त रूप से संरक्षित किया है।

अपनी नियुक्ति पर रवि शुक्ला ने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संघ का आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए पूरी निष्ठा से काम करूं। संघ के उद्देश्यों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।”

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने रवि शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संघ को और मजबूती मिलेगी।

रवि शुक्ला की यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है और इससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार समुदाय को नई दिशा मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS