Explore

Search

July 21, 2026 9:59 pm

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, सरकार पर वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के आरोप

रायपुर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक, प्रशासनिक और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार पर अन्नदाता किसानों से किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई एवं तौल के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे किसान वर्ग परेशान है।

कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने को गंभीर विषय बताया। बैठक में यह भी कहा गया कि सड़कों के निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और खतरनाक अपशिष्ट उत्सर्जन करने वाले उद्योग राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं।

इसके साथ ही बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी और सरकार द्वारा अधिसूचित क्षेत्रों में पेशा कानून के उल्लंघन को लेकर भी सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं विधायक उपस्थित रहे। विधायक दल ने प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी विधानसभा सत्र में मजबूती से मुद्दे उठाने का निर्णय लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS