Explore

Search

October 22, 2026 3:58 am

जमीन पंजीयन में गड़बड़ी और अवैध प्लाटिंग का  मुद्दा विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया 

कोटवारी जमीन की बिक्री का भी मुद्दा उठा,मंत्री ने कहा जांच होगी
बिलासपुर- विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जमीन की रजिस्ट्री में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया। विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल उठाया की प्रतिबंध और न्यायालय में लंबित रकबा खसरों की भी रजिस्ट्री कर दी जा रही है। जिस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कोटवारों के शासकीय सेवा भूमि के बेचे जाने का भी मुद्दा विधायक श्री शुक्ला ने सदन में उठाया। साथ ही क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर भी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल किया।
विधानसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान जमीन की रजिस्‍ट्री में हो रही समस्‍या का मुद्दा सदन में उठा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्‍ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में रजिस्‍ट्री में गड़बड़ी को लेकर सवाल किया था। इस पर सवाल जवाब के दौरान दूसरे सदस्‍यों ने भी अपनी समस्‍याएं बताई। इस दौरान कोटवारों की सेवा भूमि बेचे जाने का मुद्दा भी उठा।
प्रश्‍नों का जवाब देते हुए मंत्री चौधरी ने बताया कि राजिस्‍ट्री से संबंधित मामलों और भ्रष्‍टाचार की शिकायतों की जांच के लिए विभागीय सतर्कता सेल का गठन किया गया है। यह सेल किसी भी मामले की अचानक निरीक्षण और जांच कर सकती है। जिला से लेकर राज्‍य स्‍तर तक होने वाली शिकायत की भी जांच कर करेगी। मंत्री ने बताया कि सरकार पंजीयन व्‍यवस्‍था में व्‍यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। लोगों को जमीन की रजिस्‍ट्री के लिए पंजीयक कार्यालय आना नहीं पड़ेगा।
इस दौरान शुक्‍ला ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद रकबा खसरा की रजिस्‍ट्री कर दी जाती है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी विधायक के पास हैं तो वे दे दें उसकी जांच कराके कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद कोटवारी जमीन के बेचे जाने के मामले में मंत्री ने कहा कि कोटवारी भूमि शासकीय भूमि होती है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच कराएंगे, इसमें जो भी जिम्‍मेदार होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS