Explore

Search

October 22, 2026 11:18 am

चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वीसी के जरिए न्यायिक कर्मचारी आवासीय कालोनी का किया लोकार्पण

मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण के प्रति सजगता व्यक्त की

बिलासपुर, 29 जून 2024/ मुख्य न्यायाधिपति, श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश व पोर्टफोलियो जस्टिस जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंघौरी व तहसील साजा में एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। चीफ जस्टिस द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्ता वाले आवास बनाये जाने पर बधाई दी गयी। साथ ही कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि उन्हें जैसे स्वच्छता व गुणवत्ता वाले आवास प्रदान किये गये हैं, उसकी स्वच्छ व गुणवत्ता को बनाये रखेंगे जिससे वे और उनका परिवार स्वस्थ्य और खुश रह सके।

न्यायाधिपति ने वन विभाग और जिला प्रशासन को कहा कि आवास के आस-पास पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलोनी में रिक्त भूमि में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराएं। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण हराभरा व सकारात्मकता से भरपूर रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश  बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर कलेक्टर विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। बेमेतरा के सिंघौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार ब्लॉक में 22 फैमिली के लिए क्वार्टर बनवाया गया है। जिला न्यायालय परिसर के नवीन भारतीय उप डाकघर में प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा सर्वप्रथम खाता खुलवाया गया ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS