Explore

Search

February 26, 2026 5:07 am

आवास योजना से वंचित कर दिए महिलाओं ने पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय को बताई अपनी व्यथा, मदद के लिए लगाई गुहार

 बिलासपुर आवास योजना के तहत् कुछ लोगों को अटल आवास में मकान नहीं मिला, योजना से  वंचित  कर दिए गए महिलाओं ने पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय को ज्ञापन सौप मदद की मांग की हैं ।

पीड़ित महिलाओं ने ज्ञापन में अपनी व्यथा बताते हुए कहा हैं कि नगर निगम द्वारा चांटीडीह के निवासियों का मकान तोड़ दिया गया है, जिसमें हम लोगों का भी मकान टूटा है। प्रधानमंत्री योजना के तहत् उनको 75000/- रूपये में अटल आवास में मकान दिया गया है। इसी योजना से कुछ लोग वंचित रह गये हैं। चांटीडीह के कुछ लोगों को मकान नहीं मिला है। हम सब लोग रोजी मजदूरी करने वाले अत्यंत गरीब परिवार के हैं। हमारे साथ सौतेला व्यवहार नगर निगम के अधिकारीगण क्यों कर रहे हैं। ये हमारे समझ से परे है। हमारी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। हम जाये तो जाये कहां, ना हमारे पास जमीन है ना मकान। हम बेघर हो गये हैं। हमारे बालबच्चे का क्या होगा। हमारा दर्द समझने वाला और आंसू पोछने वाला कोई नहीं है। आखिर हम किसके पास जायें। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् हम लोगों को भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। हमें भी अटल आवास में मकान दिलाने में सहयोग करें।हम लोग बहुत ही मजबूर गरीब लोग हैं। आप हमारा सहारा बन आवाज बनो.। ज्ञापन में ममता देवी क्षेत्री, सीमा ठाकुर,रमा भ्यप,पूर्णिमा सिंह ठाकुर,ब्लाता सिंह ठाकुर,अध्धन बाई रजक,भगऊ यादव आदि के हस्ताक्षर  हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS