Explore

Search

May 22, 2026 10:21 pm

पुण्यतिथि पर स्व. संजय गाँधी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


बिलासपुर।ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा  कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद ,युवा तुर्क स्व संजय गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई गई,उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व संजय गांधी भारत को एक साधन संपन्न राष्ट्र के रूप एवं हर हाथ मे चार पहिया। गाड़ी देखना चाहते थे ,जिसके लिए उन्होंने विदेशी मोटर कम्पनी से सम्पर्क कर भारत में फोर व्हीलर का निर्माण करने की तैयारी की पर विपक्ष के सत्ता प्रेम और अदूरदर्शिता में सब कुछ मिट्टी में मिला दी थी , स्व संजय गांधी ने पांच सूत्रीय लागू किया पर दोनों योजनाएं तत्कालीन विपक्ष के निजी स्वार्थों की बलि चढ़ गई, पांच सूत्रीय कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, पर्यावरण
दहेज उन्मूलन,परिवार नियोजन, और स्वच्छता श्रम प्रमुख थे, आज स्व संजय गांधी जीवित होते तो देश की हालत कुछ और होती।
संयोजक ज़फ़र अली ने कहा कि स्व संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी के द्वितीय पुत्र थे, जिन्होंने राजनीतिक सूझबूझ रखते थे , उन्होंने राजनीति में अपनी माँ और तत्कालीन प्रधानमंत्री की राजनीतिक मदद करते थे अमेठी से सांसद थे ,महासचिव के रूप में संगठन में भी काम किये पर अचानक को 23 जून 1980 कोदिल्ली के सफदरगंज हवाई अड्डे में एक विमान दुर्घटना में उनका देहांत हो गया ,उनकी पत्नी श्रीमती मेनका गांधी और पुत्र वरुण गांधी भी सक्रिय राजनीति में है ,
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली, माधव ऑटोलवार,विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप,
गणेश रजक,शिल्पी तिवारी,वीरेंद्र सारथी, स्वर्णा शुक्ला,राजेश ताम्रकार गौरव एरी,करम गोरख, गोवेर्धन श्रीवास्तव,राजा व्यास,प्रिया शर्मा,अफ़रोज़ बेगम,दीपक रायचेलवार, मनोज शर्मा,दुर्देशी धनगर,हेमंत दिघरस्कर,विजय महेश्वरी, अनिल गौरव,महेश धनगाय आदि उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS