Explore

Search

October 22, 2026 3:38 pm

मेमन जमात के लेडीज विंग द्वारा ईद मिलन समारोह आयोजित 

बिलासपुर मेमन जमात बिलासपुर छत्तीसगढ़ का लेडीज ईद मिलन समारोह 20 जून 2024 दिन गुरुवार को मेमन जमात कि लेडीज विंग के द्वारा इमलीपारा स्थित मेमन कम्युनिटी हॉल मे अयोजित किया गया.

बिलासपुर मेमन जमात के अध्यक्ष मो जहांगीर भाभा ने बताया कि विगत कई वर्षों से लेडीज ईद मिलन समारोह का आयोजन मेमन जमात के द्वारा किया जा रहा है और पिछले वर्ष मेमन जमात की लेडीज को मुख धारा से जोड़ने के लिए लेडीज विंग का गठन किया है

इस साल ईद मिलन समारोह के साथ साथ समाज को प्रेरणा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों मे सफल लेडीज को आमंत्रित किया गया और उनके अनुभव का लाभ मेमन समाज की युवा पीढ़ी को मिले इसकी अनूठी पहल की गई साथ ही इस्लामिक क्विज और समय पर समारोह मे शामिल होने वाली लेडीज के लिए लकी ड्रा भी रखा गया था जिसमे 35 विजेता को अतिथियों के हाथो सम्मानित किया गया.

ईद मिलन समारोह मे बिलासपुर और रायपुर से मेहमान शामिल हुए जिसमे बिलासपुर की समाजसेवी नेत्री शहजादी बाजी कुरेशी जी, रायपुर कि डॉ सना मेमन (मास्टर शेफ , एलोपैथी), बिलासपुर से डॉ परवीन आलम, बेनजीर आयशा (DSP), फिजा कुरैशी (RJ FM Tadka), प्रियंका ठाकुर (फूड ब्लॉगर) ने अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव साझा किए जिससे मेमन समाज की लेडीज को प्रेरणा मिला सके .

ईद मिलन समारोह मे मेमन जमात की 350 से ज्यादा लेडीज शामिल हुए और एक खुशनुमा माहौल मे ईद मिलन समारोह संपन्न हुआ और समाज की लेडीज ने इस पहल की सराहना की और ऐसा मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने की गुजारिश की.

इस समारोह को सफल बनाने मे मेमन जमात लेडीज विंग की पूरी टीम ने बहुत मेहनत की इसके लिए बिलासपुर मेमन जमात उनको तहे दिल से मुबारकबाद देती है, इसकी जानकारी मेमन जमात के सचिव मो अशरफ आरबी ने दी.

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS