Explore

Search

June 16, 2026 12:06 pm

केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है-NEET के बाद अब UG-NET की परीक्षा कलंकित हुई :शैलेष पाण्डेय

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक बयान मे कहा कि NEET की परीक्षा से लाखों बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है जिससे देश के अभिभावक चिंतित है और पूर्ण निराकरण भी नहीं हो पा रहा है।पूरी परीक्षा पारदर्शी नहीं रह गई है और मोदी सरकार के मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे है एसा लगता है जैसे सच छुपाया जा रहा है।इतनी बड़ी धांधली देश की इतनी बड़ी परीक्षा में हुई है और अभी तक NTA पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि NEET के बाद अब UGNET की परीक्षा में गड़बड़ी आने से NTA ने परीक्षा को रद्द किया है जिससे देश के युवकों का भविष्य अंधकार में हो रहा है,फिर एक बार मोदी सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता करने में असफल रही है।देश में इस प्रकार युवकों में मायूसी छायी हुई है और सरकार गड़बड़ियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और देश में सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है।

ज़िम्मेदार लोगो पर और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है एसा लगता है जैसे मोदी सरकार सच पर पर्दा डाल रही है।लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य इन परीक्षाओं से दांव पर लगे है और साल भर तैयारी करने वाले बच्चों को निराशा ही हाँथ लग रही है।एसे में कैसे सरकार पर भरोसा करे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS