Explore

Search

November 27, 2026 10:28 pm

पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में विकास कार्यों के लिए इरशाद अली सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की जमकर सराहना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष तथा वर्तमान उपाध्यक्ष इरशाद अली को पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में कराए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके कार्यों और पत्रकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए अतिथियों ने उनकी सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

26 नवंबर को बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामय सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई,रवि शुक्ला,राजेश मिश्रा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान अतिथियों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों के अधिकारों, उनकी एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इरशाद अली का सम्मान रहा। पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इरशाद अली के जुझारूपन, सक्रियता और कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने हाल ही मे पत्रकार कॉलोनीवासियों के लिए स्वीकृत 14 करोड़ 14 लाख की सडक के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी और कहा कि समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं।

सम्मेलन में प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिलीप यादव, जेपी अग्रवाल, लोकेश वाघमारे, मनीष शर्मा, विनय मिश्रा,संजीव सिंह,जियाउल्लाह खान, गंगा मानिकपुरी, संतोष सिंह ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS